कायस्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी घोषित, कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा
बस्ती (एएसपी टाइम्स) कायस्थ सेवा ट्रस्ट की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, जनवरी 2026 में खिचड़ी सहभोज एवं अप्रैल 2026 में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही ब्लॉक स्तर पर भी संगठन के विस्तार के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। इसी क्रम में पदाधिकारियों की सहमति से पठान टोला से प्रवीण श्रीवास्तव, मंगल बाजार से अजय श्रीवास्तव व बैरिहवा मोहल्ले से मनोज कुमार श्रीवास्तव को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया और रौतापार मोहल्ले से सौरभ श्रीवास्तव को वार्ड उपाध्यक्ष घोषित किया गया। संगठन के जिला महामंत्री विश्वास चित्रांश को विकासखण्ड सल्टौआ, रामनगर व रुधौली का प्रभारी बनाया गया वही अभिषेक श्रीवास्तव को गौर ब्लाक के विस्तार की जिम्मेदारी दी गई।
.jpg)












0 Comments