कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जन्म दिन पर मिठाई खिलाकर साझा की खुशियां
बस्ती (एएसपी टाइम्स) मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने न्याय मार्ग पर महर्षि बाल्मीक को उनकी जयन्ती पर नमन् करने के साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जन्म दिन पर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियों को साझा किया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव डा. मारूफ अली और कांग्रेस के जिला महासचिव राकेश पाण्डेय गांधियन ने कहा कि ऐसे समय में जब सर्वोच्च न्यायालय के सीजेआई बी.आर. गवई तक पर जूता फंेंककर अपमानित करने के दुस्साहस का दुर्भाग्यपूर्ण दौर चल रहा है अजय राय सूबे में नफरत के खिलाफ मोर्चा संभाले हुये हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। उनके सुखद जीवन की कामना करते हुये कहा कि वे कांग्रेस नेताओ के लिये प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं बड़ी उम्मीद है। सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रवक्ता अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में निश्चित रूप से कांग्रेस आने वाले विधानसभा के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। वे सत्ता के उत्पीड़न के बावजूद लगातार अन्याय के खिलाफ मोर्चा संभाले हुये हैं।













0 Comments