Type Here to Get Search Results !

डा. एस.के. गौड पर गंभीर आरोपः मामलों की जांच, मासूम की मौत मामले में कार्रवाई की मांग

 डा. एस.के. गौड पर गंभीर आरोपः मामलों की जांच, मासूम की मौत मामले में कार्रवाई की मांग


बस्ती (ASP TIMES) बाल रोग विशेषज्ञ डा. एस.के. गौड़ के जे.के. हासिपटल में इलाज के दौरान मासूम के मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को मृतक बालक के पिता सोनहा थाना क्षेत्र के कंचन चौराहा निवासी राधेश्याम कसौधन ने डीएम को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी चिकित्सक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय।

ज्ञापन देने के दौरान  विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने     राधेश्याम कसौधन का हौसला बढाते हुये कहा कि संकट के इस समय में महासंघ उनके साथ है। दोषी चिकित्सक के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई न हुई तो महासंघ आन्दोलन को बाध्य होगा। डीएम को सौंपे ज्ञापन में डा. एस.के. गौड़ पर भू- माफिया होने, आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने, चिकित्सा में लापरवाही बरतने आदि के गंभीर आरोप लगाते हुये समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच और मासूम बालक के मौत मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग किया गया है।

ज्ञापन देने वालों में बालकृष्ण सिंह, महेन्द्र पाठक, अखिलेश सिंह, सौरभ त्रिपाठी, कुलदीप मिश्रा, संजय कसौधन, पूनम कसौधन, मसरावती देवी, सुभाष चंद्र गुप्ता,शिवचंद आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507