Type Here to Get Search Results !

विश्व हिन्दू महासंघ के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने अखिलेश सिंह फूल मालाओं के साथ स्वागतः राजमाता आशिमा सिंह ने बढाया हौसला

 विश्व हिन्दू महासंघ के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने अखिलेश सिंह

फूल मालाओं के साथ स्वागतः राजमाता आशिमा सिंह ने बढाया हौसला



बस्ती (ASP TIMES) विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने अखिलेश सिंह को तीसरी बार विश्व हिन्दू महासंघ का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। रविवार को राजभवन बस्ती में राजमाता आशिमा ने अखिलेश सिंह को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही अनेक प्रान्तीय पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ अखिलेश सिंह का स्वागत करते हुये कहा कि उनके तीसरा कार्यकाल और रचनात्मक होगा। हिन्दू हितों की रक्षा के लिये वे लगातार प्रयत्नशील है और संगठन को ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

तीसरी बार  विश्व हिन्दू महासंघ का जिलाध्यक्ष घोषित किये जाने पर अखिलेश सिंह ने कहा कि उनका पूरा प्रयास होगा कि दिशा निर्देश के अनुरूप संगठन के कार्याें का आगे बढाया जाय। अति शीघ्र पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही उनका भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा। राजमाता आशिमा सिंह ने कहा कि अखिलेश सिंह का प्रयास सराहनीय है। वे निरन्तर हिन्दू हितों की रक्षा के लिये प्रयत्नशील है।

प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह  राना, प्रदेश मंत्री, दिग्विजय किशोर शाही, छेदी यादव, संभाग प्रभारी गोरक्ष प्रांत, डॉ कमलेश शाही, बस्ती मंडल प्रभारी डॉ सतीश चंद्र मिश्रा आदि ने तीसरी बार अखिलेश सिंह को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि निश्चित रूप से वे अपनी रचनात्मक पहल को और गति देंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  अभय प्रताप सिंह रघुवंशी, विक्रांत प्रताप सिंह,  अजय मिश्रा,प्रदेश मंत्री,  आदित्य सिंह , सौरभ तिवारी, मातृ शक्ति अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह ,श्रीमती अनुसूईया पाण्डेय, मुनेश्वर यादव संत  पृथ्वीराज यादव एडवोकेट,  राजेश कुमार त्रिपाठी, अर्पण श्रीवास्तव, चंदन, राकेश सिंह, सतीश पाण्डेय,  पप्पू, प्रमोद पाण्डेय, सुमित निषाद, निखिल श्रीवास्तव, राहुल कुमार, विनय प्रजापति, बृजलाल चौधरी, धर्मेंद्र गौड़, राम मूरत सोनकर, संदीप कनौजिया के साथ ही विश्व हिन्दू महासंघ के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507