Type Here to Get Search Results !

दानवीर भामाशाह की जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

 दानवीर भामाशाह की जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।


 बस्ती(ASP TIMES)कार्यक्रम में विधायक हर्रैया अजय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह आत्म सम्मान व राष्ट्रप्रेम के लिए अपना सर्वस्व दान करने वाले सच्चे राष्ट्रभक्त थे। किसी भी राष्ट्र की सेवा के लिए धन/संसाधन की परम आवश्यकता है। विकास की समस्त गतिविधियां इसी से संचालित होती हैं। व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि दानवीर भामाशाह का नाम हमारे स्मृतियों में राष्ट्रभक्त महाराणा प्रताप के नाम लेते ही उभर आता है। विषम परिस्थितियों में राष्ट्र की रक्षा के लिए उन्होंने महाराणा प्रताप का जो अप्रतिम सहयोग किया वह सर्वदा के लिए सराहनीय है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री द्वारा प्रत्येक जनपद में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कृतज्ञ राष्ट्र आज उनकी जयंती मना रहा है। हम सभी व्यापारीगण इसमें सहभागिता प्रदान कर राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री महेश शुक्ल ने कहा कि दानवीर भामाशाह की लगभग तीन पीढ़ियां राष्ट्रभक्त होने के साथ ही राष्ट्र चिन्तन एवं राष्ट्र निर्माण में लगी रहीं। वास्तव में वह सच्चे देशभक्त, महान योद्धा थे जो अर्थोपार्जन के माध्यम से सहयोग करने के साथ ही अपने युद्ध कौशल से ही विरोधियों को परास्त किया था।

   इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के बड़े करदाताओं को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया है। राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के निर्माण में व्यापारियों का अहम योगदान है।

    कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त प्रशासन (राज्य कर) उपेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चंद्र सोनकर, सदर मोहम्मद सलीम, हर्रैया सरोज मिश्रा, महादेवा फूलचन्द्र श्रीवास्तव, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’, सदानन्द शुक्ला, सुभाष पाण्डे, व्यापार मण्डल के जगदीश अग्रहरि, सुभाष शुक्ला, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र यादव, प्रवीण कुमार, प्रभाकर सरोज उपायुक्त राज्य कर, मनोज कुमार यादव, विकास कुमार, जितेन्द्र कुमार गौतम तथा दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, आर0एन0 अग्रवाल, राकेश मिश्रा, रवि प्रकाश चौधरी, हिमांशु सुपुत्र कमलसेन, समीर श्रीवास्तव, आदित्य कुमार, ईश्वरानन्द मिश्रा व अनिल सिंह रैकवार को सहित व्यापारीगण व प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507