Type Here to Get Search Results !

जीवीएम कान्वेंट स्कूल में सात दिवसीय पाठशाला का समापन...

 जीवीएम कान्वेंट स्कूल में सात दिवसीय 

पाठशाला का समापन


बस्ती (ASP TIMES) जीवीएम कान्वेंट स्कूल के परिसर में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित भारतेंदु नाट्य अकादमी द्वारा सात दिवसीय पाठशाला का आज रंगारंग समापन हुआ। इस पाठशाला में विद्यालय के बच्चों ने जिला प्रशिक्षक विख्यात रंगकर्मी एवं लेखक श्री प्रशांत पांडेय के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया। पाठशाला में भारत में स्वतंत्रता संग्राम के अंतर्गत स्वदेशी अभियान के आंदोलन पर आधारित एक नाटक का रंगारंग मंचन किया गया किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी भक्ति नारायण श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर  दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर संतोष सिंह ने बच्चों का आह्वान किया कि वह पढ़ाई के अलावा अन्य विधाओं से संबंधित कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया करें जिससे वे अन्य बच्चों की अपेक्षा समाज में अलग दिखाई देंगे और उनकी प्रतिभा में निखार आएगा 

पाठशाला के अंतर्गत आज विद्यालय के बच्चों ने नाटक का जीवंत मंचन किया जिसमें हर्ष, अभय आयान, शमशाद, राजश्री, रितेश, पार्थ एवं आभा ने अपनी अपने अभिनय से ढेर सारी वाहवाही लूटी और लोगों में देशभक्ति की भावना का देश संचार किया। इस अवसर पर वरिष्ठ रंग कमी बालमुकुंद आकाश, सूर्या उपाध्याय, राजेश कोरिल, पवन, राकेश, राजेश, जीपी जितेंद्र समेत अनेकों शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सैकड़ो अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507