Type Here to Get Search Results !

इण्डियन ऐमेचर बॉक्सिंग फेडरेशन के संयुक्त सचिव बने रमाकान्त पाण्डेय

 इण्डियन ऐमेचर बॉक्सिंग फेडरेशन के संयुक्त सचिव बने रमाकान्त पाण्डेय


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय को इंडियन ऐमेचर बॉक्सिंग फेडरेशन  (आई.ए.बी.एफ)  ने उत्तर प्रदेश का संयुक्त सचिव बनाया है।
यह जानकारी देते हुये रमाकान्त पाण्डेय ने बताया कि भारतीय एमेच्योर बॉक्सिंग महासंघ  आम सभा का आयोजन  नई दिल्ली के होटल सोपान हाइट्स, करोल बाग में हुआ। इस  बैठक में देशभर से 27 राज्यों, 6 केंद्र शासित प्रदेशों और 5 खेल बोर्डों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान हुए चुनाव में डॉ. राकेश मिश्र को सर्वसम्मति से महासंघ का नया अध्यक्ष चुना गया। उनका कार्यकाल वर्ष 2025 से 2029 तक रहेगा। कहा कि उन्हें संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश की जो जिम्मेदारी दी गई है, उनका पूरा प्रयास होगा कि वे उस पर खरा उतरें। मुक्केबाजी को युवा तक पहुँचाना है, मुक्केबाजी को राष्टीय स्तर तक पहुंचाने में  वे हर संभव पहल करेंगे।
 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकान्त पाण्डेय को इंडियन ऐमेचर बॉक्सिंग फेडरेशन  (आई.ए.बी.एफ)  ने उत्तर प्रदेश का संयुक्त सचिव बनाये जाने पर अनेक भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनांें के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 94155710507