रुधौली में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

बस्ती (एएसपी टाइम्स) रुधौली विधानसभा क्षेत्र की भावी प्रत्याशी चांदनी चौधरी के नेतृत्व में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं समर्थक उपस्थित रहे। ब्रदर्स बद्रस मैरेज हॉल अरदा रुधौली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु शंकराचार्य का पुष्पगुच्छ कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के बीच लोगों ने शंकराचार्य जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भावी प्रत्याशी चांदनी चौधरी ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, संस्कृति और भारतीय परंपराओं को मजबूती मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही, जिससे पूरा आयोजन श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ।