भट्ट ब्राह्मण सेवा संस्था के स्वजन एकता सम्मेलन में एकजुटता, इंतिहास को समझकर आगे बढने पर जोर
बस्ती। भट्ट ब्राह्मण सेवा संस्था द्वारा नगर पंचायत मुण्डेरवा क्षेत्र के अटल नगर किठिउरी में स्वजन एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वजातीय बन्ध्ुाओं को निज के उन्नयन करने के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा। आज हम अपने पुरोधाओं आर्यभट्ट, बाणभट्ट, बिलाल भट्ट, गागा भट्ट, चंद्रवरदाई, बीरबल, रानी लक्ष्मी बाई को इसलिए याद करते हैं क्योंकि उन्होंने कम संसाधनों के बीच रहकर अपनी प्रतिभा और साहस का लोहा बनवाया। उन्होंने समय की धारा की विपरीत चलकर अपनी उपलब्धि से पूरे विश्व में अपने नाम व अपने जाति, समाज का परचम लहराया। आज हमें आवश्यकता है स्वयं को मजबूती प्रदान करने की।
संचालन करते हुये महासचिव पं. सदानंद शर्मा ने भट्ट जाति के इतिहास व उत्पत्ति पर विस्तृत रूप में प्रकाश डालते हुए संस्था के उद्देश्य व कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। संस्था की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था ने अत्यंत अल्प समय में अपने समाज के बहुत सारे लोगों को जोड़ने व संगठित करने का कार्य किया है। यदि इसी प्रकार संस्था को सभी का सहयोग व समर्थन प्राप्त होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब संस्था पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं वरन् पूरे भारतवर्ष में अपने सजातीय बंधुओं को जोड़ने में अवश्य सफल होगी। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष विनोद कुमार भट्ट एडवोकेट, डा. विकास भट्ट कामिल, शैलेन्द्र तिवारी, राम वेलास शर्मा, कुमार शैल सत्यार्थी, सुनील भट्ट आदि ने संबोधित किया। कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा, संरक्षक महेश चंद्र शर्मा एडवोकेट तथा अन्य उपस्थित लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता करते हुये ईश्वरचन्द भट्ट ने समाज के इतिहास, वर्तमान संकट और भविष्य की रूप रेखा पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में महेश चंद्र शर्मा, अर्पित भट्ट, चंद्र मोहन भट्ट, देवेंद्र भट्ट, दिनेश कुमार भट्ट, रामबहाल शर्मा, अरविंद शर्मा, ईश्वर चंद्र भट्ट, रामविलास शर्मा, शक्ति भट्ट, संतोष भट्ट, सुरेंद्रनाथ भट्ट, सत्यजीत शर्मा, राजीव भट्ट, अजय कुमार शर्मा, विद्याधर शर्मा, रामप्रीत शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, शैलेश भट्ट, रामकुमार भट्ट, परमात्मा प्रसाद भट्ट, रवि प्रकाश भट्ट, अनुभव भट्ट, सौरभ भट्ट, रोहित भट्ट, देश दीपक भट्ट, अखिलेश शर्मा, पंडित नारायण देव भट्ट, संजय भट्ट, मनोज कुमार, राम भट्ट, धीरेंद्र भट्ट, डॉ. आशुतोष भट्ट, गोकरननाथ भट्ट, कालीदीन भट्ट, श्रीनिवास तिवारी, देवेन्द्र भट्ट प्रिन्स एडवोकेट, नीरज शर्मा, सच्चिदानंद भट्ट आदि उपस्थित रहे।

0 Comments