नगर पंचायत अध्यक्ष गणेशपुर सोनमती चौधरी व अध्यक्ष प्रतिनिधि दयाराम चौधरी ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का नेतृत्व किया और कहा…
बस्ती-नगर पंचायत गणेशपुर में चौरवा चौराहा हसन हॉस्पिटल से गनेशपुर पुलिस चौकी तक निकाली शौर्य तिरंगा यात्रा
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दयाराम चौधरी ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय सशस्त्र बलों और ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का नेतृत्व किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सोनमती चौधरी व दयाराम चौधरी ने कहा की पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछा और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। हमारे देश के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवाद के केंद्र को नष्ट कर दिया। हम अपने देश के जवानों के साहस और बहादुरी को सलाम करते हैं। इस अवसर पर अरविंद श्रीवास्तव गोला, उमेश तिवारी, लालचंद्र चौधरी, डॉ परशुराम साहनी, तिरंगा यात्रा संयोजक अर्जुन चौधरी, रियाजुल हसन, ओमकार चौधरी, मंडल महामंत्री भगवान मिश्र, कर्मेंद्र चौहान, उमेश गुप्ता, पप्पू उपाध्याय, सभासद शिव नारायण चौधरी, आशीष चौधरी राजन पांडे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
0 Comments